फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The country is celebrating National Heart Health Awareness Month, while the district's heart treatment center remains closed.

Faridabad News: देश मना रहा राष्ट्रीय हृदय स्वास्थ्य जागरूकता माह, जिले का हृदय उपचार केंद्र पड़ा है बंद

Wed, 18 Feb 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The country is celebrating National Heart Health Awareness Month, while the district's heart treatment center remains closed.
जिले के हृदय रोगियों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरवरी माह को देशभर में राष्ट्रीय हृदय स्वास्थ्य माह के रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि जिला नागरिक अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर शुरू किया गया हृदय उपचार केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है। केंद्र के ठप होने से जिले के हृदय रोगियों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उपचार का खर्च बढ़ गया है और समय पर सुविधा मिलने में भी परेशानी हो रही है।


हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस माह में सरकारी अस्पताल की यह महत्वपूर्ण सुविधा बंद होना स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर रहा है। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस हार्ट सेंटर में एंजियोग्राफी, ईसीजी, इको सहित विभिन्न जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध थी। यहां प्रतिमाह 40 से 45 एंजियोप्लास्टी की जा रही थीं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को बड़ी राहत मिलती थी।
विज्ञापन




कार्रवाई के बाद बढ़ीं मुश्किलें



वर्ष 2022 में आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा कर मरीजों से नकद राशि लेने और सरकार से भी भुगतान उठाने के आरोप सामने आए थे। जांच में करीब दो दर्जन मामले पाए गए और लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में तत्कालीन प्रमुख समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद से सेंटर की कार्यप्रणाली प्रभावित होती चली गई और अंत में सेवाएं बंद हो गईं। वर्तमान में यहां कोई कार्डियोलॉजिस्ट या स्टाफ कार्यरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में तीन मंत्री फिर भी नहीं निकला समाधान



फरीदाबाद से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में नगरीय विकास मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर जैसे जनप्रतिनिधि होने के बावजूद हार्ट सेंटर दोबारा शुरू नहीं हो सका है। बीके अस्पताल की पीएमओ और जिले के सीएमओ स्तर पर भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।



राष्ट्रीय हृदय स्वास्थ्य माह के दौरान ही हृदय उपचार सेवाओं का बंद रहना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। मरीजों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि जल्द समाधान निकालकर सेंटर को फिर से शुरू किया जाए, ताकि जरूरतमंदों को सुलभ और किफायती इलाज मिल सके।



यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए मैं इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed