{"_id":"68fd185f695d89426d01fbc0","slug":"the-corporation-is-preparing-to-buy-electricity-from-the-solar-power-plant-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54274-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सौर ऊर्जा प्लांट से बिजली खरीदने की तैयारी कर रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सौर ऊर्जा प्लांट से बिजली खरीदने की तैयारी कर रहा निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सौर ऊर्जा से बनी बिजली खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम के पास कई आवेदन आए हैं। निगम ने पिछले महीने ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। डीएचबीवीएन जल्द ही प्लांट लगवाने वाले आवेदकों से अनुबंध करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आवेदन जमीन लीज पर लेकर प्लांट लगवा सकते हैं। बिजली निगम कम से कम 500 मेगावाट बिजली पैदा करने वाले प्लांट से बिजली खरीदेगा। इससे अधिक क्षमता के प्लांट भी आवेदक लगवा सकते हैं। इस प्लांट से पैदा होने वाली बिजली को निगम खरीदेगा।