{"_id":"6882477aa964ab1e4e095bba","slug":"the-corporation-has-geared-up-to-tackle-waterlogging-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47836-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जलभराव से निपटने के लिए निगम ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जलभराव से निपटने के लिए निगम ने कसी कमर
विज्ञापन
विधायक व निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक सतीश फागना ने निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा सहित विभाग के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक सतीश फागना ने निगम कमिश्नर के समक्ष सफाई से लेकर सरकार की ओर से मंजूर नए निर्माण कार्यों पर अलग-अलग विस्तार से चर्चा की। इस दौरान एनआईटी विधानसभा में सफाई पर जोर दिया जाए और मंजूर कार्यों के टेंडर जल्द से जल्द लगवाकर आमजन को सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने की बात कही।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सिवरेज पानी और बरसात के दौरान कुछ जगहों पर होने वाले जलभराव की समस्या का उचित प्रबंध जल्द से जल्द करवाया जाए। जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, एयरफोर्स रोड, जैन मंदिर रोड नियर लेजर वैली पार्क सहित अन्य स्थानों पर जलभराव होता है। इन इलाकों में पानी निकासी के लिए काम किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
इस मौके पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने विधायक को आश्वस्त किया है कि निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी सभी जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे, ताकि सही समय पर आमजन की समस्याओं को निपटाया जा सके और सरकार की सभी योजनाओं को उन तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मंजूर किए गए सभी कार्यों का जल्द ही टेंडर कर दिया जाएगा और कार्य तीव्र गति के साथ शुरू किए जाएंगे जबकि कुछ कार्य शुरू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बैठक में जॉइंट कमिश्नर हेड क्वार्टर कम निगम सचिव गजेंद्र सिंह, एनआईटी जितेंद्र जोशी, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल, सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया सभी एसडीओ और जेई मौजूद रहे।