फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The construction of the city's first smart parking is almost complete, it will be open to the public soon

Faridabad News: शहर की पहली स्मार्ट पार्किंग का निर्माण लगभग पूरा, जल्द लोगों के लिए खुलेगी

Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
The construction of the city's first smart parking is almost complete, it will be open to the public soon
- इस माह शहरवासियों को मिलेगी पहली स्मार्ट पार्किंग
विज्ञापन

फोटो-
अमरा उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पार्किंग की समस्या से जूझ रहे ओल्ड फरीदाबादवासियों के लिए राहत भरी खबर है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ओल्ड फरीदाबाद में बनाई जा रही स्मार्ट मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसे जल्द लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा। इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
स्मार्ट सिटी में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। शहर में ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां वैध पार्किंग हो। जिस कारण ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती हैं। पार्किंग माफिया सड़क पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवा कर पैसा वसूल कर रहे हैं। यही स्थिति ओल्ड फरीदाबाद में है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के प्रवेश द्वार पर वर्षों से रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ था। जिससे मार्केट में आने-जाने में लोगों को परेशानी होती थी। आसपास कहीं भी पार्किंग नहीं होने की वजह से बाजार में ग्राहक ही नहीं, व्यापारी भी परेशान हैं। ग्राहक जैसे-तैसे बाजार में पहुंचते थे, तो वहां भी आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग बनवा रही है। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए मॉल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
पार्किंग में मिलेगी ये सुविधा
पार्किंग में सबसे बड़ी सुविधा ये होगी कि इसका मोबाइल ऐप बनेगा, जिसमें लोगों को ये पता चल जाएगा कि पार्किंग किस लोकेशन पर है। उसमें कितनी गाड़ियां खड़ी हैं। यह पूरी तरह से हाईटेक पार्किंग होगी। इस पांच मंजिला पार्किंग में एक साथ 100 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही लोग शॉपिंग भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इसे जुलाई में ही लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ ही मॉल बनाया जा रहा है। इसका काम दिसंबर तक पूरा होगा।
- अरविंद शेखावत, डीजीएम, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed