फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The condition of the sports complex located in Sector-12 is poor.

Faridabad News: सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर की हालत खस्ता

Tue, 14 Oct 2025 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
The condition of the sports complex located in Sector-12 is poor.
कोच की कमी, चेंजिग रूम और शौचालयों की हालत जर्जर
विज्ञापन


गौरव मिश्रा
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर की हालत बेहद दयनीय स्थिति में है। परिसर में खेल मैदानों की स्थित खराब है। साथ ही यहां खिलाड़ी बिना कोच के ही अभ्यास करने को मजबूर हैं। खेल भवन की जर्जर दीवारें, गंदे शौचालय और चेजिंग रूम के बाहर फैली गंदगी से खिलाड़ी परेशान हैं।

परिसर में मौजूद स्केटिंग ट्रैक की हालत बेहद खराब है, जिसके चलते बच्चों के स्केटिंग के जिला और ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों को अन्य स्कूलों मेंं आयोजित करवाना पड़ता है। वहीं, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए मैदान में कोई कोर्ट नहीं है। वॉलीबॉल खेलों को सिर्फ एक नेट लगाकर फुटबॉल मैदान के पास ही कराया जाता है, जिसके चारों तरफ झाड़ियां मौजूद हैं और बरसात के समय में पूरे मैदान में पानी भर जाता है। इससे बरसात के समय वॉलीबॉल के मुकाबलों को आयोजित करने में परेशानी होती है। ऐसा ही हाल कबड्डी मैदान में भी होता है।
विज्ञापन

तीरंदाजी के लिए नहीं है कोच
वहीं, तीरंदाजी के लिए कोई कोच ही नहीं है, जिसके चलते बच्चों ने अकादमी आना भी कम कर दिया है। शायद यही कारण है कि इस बार तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के नाम महज 3-4 पदक रहे थे। तीरंदाजी का पूरा मैदान एक जंगल में तब्दील हो गया है। ठीक उससे सटे बास्केटबॉल कोर्ट की भी हालत कुछ ऐसी ही है। बास्केटबॉल कोर्ट की फर्श जहां-तहां टूटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जर्जर पड़े चेंजिंग रूम और शौचालयों के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जूनियर इंजीनियरों की टीम ने इसे देख भी लिया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, अन्य मैदानों के सुधार और कोच की नियुक्ति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। लॉन टेनिस अकादमी को सरकार की ओर से लीज पर दिया गया है। आशा राना, कार्यकारी खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article