फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The condition of the park in Sector-10 is dilapidated, broken walls, filth spread

Faridabad News: सेक्टर-10 में पार्क की हालत जर्जर, टूटी दीवरें, फैली गंदगी

Mon, 27 Apr 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
The condition of the park in Sector-10 is dilapidated, broken walls, filth spread
बच्चों और बुजुर्गों के लिए नहीं है सुरक्षित माहौल, झूले भी टूटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित आजाद पार्क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में गहरी नाराजगी है। पार्क में रखरखाव के अभाव के चलते दीवारें कई जगह से टूटी हुई हैं, जबकि घास पूरी तरह खराब हो चुकी है। पार्क परिसर में चारों ओर मिट्टी उड़ने से आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती धूल के कारण खासकर बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बदहाल स्थिति के चलते न तो बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान बचा है और न ही बुजुर्गों के टहलने के लिए साफ-सुथरा माहौल।

पार्क में लगी बेंचें भी टूटी हुई हैं, जिससे लोगों को बैठने में परेशानी होती है। वहीं, ओपन जिम की व्यवस्था भी पूरी तरह खराब पड़ी है। आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग का कोई भी कर्मचारी नियमित सफाई के लिए पार्क में नहीं पहुंचता, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुधीर ने बताया कि रात के समय पार्क में असामाजिक तत्व नशा करते हैं, जिससे खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की जल्द मरम्मत कराई जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और ओपन जिम व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। साथ ही, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त शुरू कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed