फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The condition of the Home Guard jawan who fell from the flyover after being hit by a Scorpio is improving

Faridabad News: स्कॉर्पियो की टक्कर से फ्लाईओवर से गिरे होमगार्ड जवान की हालत में सुधार

Tue, 10 Jun 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The condition of the Home Guard jawan who fell from the flyover after being hit by a Scorpio is improving
निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, बीपीटीपी थाने में दर्ज की गई है एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बीपीटीपी थाना एरिया में स्कॉर्पियो कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरे होमगार्ड जवान दीपक की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। लेकिन अभी भी निजी अस्पताल के आईसीयू में रखकर उसका इलाज चल रहा है। फ्लाईओवर से गिरने के चलते होमगार्ड जवान दीपक को सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि अब हालत में कुछ सुधार है।

वहीं सड़क पर खड़े होकर चालान की संख्या बढ़ाने को लेकर इस हादसे ने यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि यातायात पुलिस की ओर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी काफी संख्या में पोस्टल चालान किए जाते हैं। लेकिन पोस्टल चालान के अलावा यातायात पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी व होमगार्ड जवान अक्सर चौक-चौराहों व शहर की सड़कों पर खड़े होकर वाहनों को रुकवाकर भी चालान करते नजर आते हैं। ऐसे में कई बार वाहन चालक चालान से बचने के चक्कर में इन पुलिसकर्मियों को टक्कर भी मार देते हैं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के सवाल पर पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले तक ओवर स्पीड के चालान कर रही टीम नाके लगाकर चालान करती थी। कैमरे में जब भी किसी वाहन की स्पीड तय सीमा से अलग मिलती तो आगे नाका लगाकर मौजूद टीम वाहन को रुकवाकर चालान करती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इंटरसेप्टर गाड़ी में मौजूद टीम अब सिर्फ तय सीमा से अधिक स्पीड वाले वाहन का रिकॉर्ड दर्ज फोटो के साथ करती है। बाद में वाहन मालिक को पोस्टल चालान भेजा जाता है। इस मामले में भी टीम पोस्टल चालान ही कर रही थी। लेकिन बदकिस्मती से ये हादसा हो गया। ड्यूटी करना तो जरूरी ही है, इस तरह के हादसों से ड्यूटी तो बंद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed