फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The condition of the driver training office in the bus depot is dilapidated.

Faridabad News: बस डिपो में बने चालक प्रशिक्षण कार्यालय की हालत जर्जर

Sat, 06 Dec 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The condition of the driver training office in the bus depot is dilapidated.
छत से झड़ रहा है प्लास्टर, असामाजिक तत्व यहां बैठकर करते हैं नशे का सेवन
विज्ञापन

हेमलता
बल्लभगढ़। बस डिपो में 8 साल पहले बने चालक प्रशिक्षण कार्यालय की हालत जर्जर हो चुकी है। कार्यालय की छत से प्लास्टर झड़ रहा है। वही चारों ओर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा कुछ कमरों में भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस ओर उच्च अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। शाम के समय असामाजिक तत्व यहां पर बैठकर नशे का सेवन करते हैं।

साल 2017 में बल्लभगढ़ बस डिपो के परिसर के अंदर पीछे की ओर चालक प्रशिक्षण कार्यालय बनाया गया था। यह कार्यालय लाखों रुपये की लागत से बनाया गया था, लेकिन अब इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। इस कार्यालय की पहली मंजिल पर बुकिंग ब्रांच का ऑफिस है। जहां पर परिचालक जाकर अपनी ड्यूटी लगवाते हैं और ई टिकट मशीन जारी करते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां पर एक प्रशिक्षण कार्यालय भी है। उसमें चालक व परिचालक को प्रशिक्षण दिया जाता है। जो कि हर महीने 4 से 5 दिन आयोजित होता है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर कई कमरे बने हुए हैं, लेकिन उनकी हालत इतनी खराब है कि उन कमरों में गंदगी के अलावा और कुछ नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि बिल्डिंग में कोई भी शौचालय नहीं है। जिस वजह से उनको डिपो के अंदर यार्ड के गेट के पास बने शौचालय में जाना पड़ता है। जोकि बुकिंग ब्रांच कार्यालय से काफी दूर है। इस समस्या को लेकर भी कर्मचारियों की ओर से पत्र लिखा जा चुका है।




हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की प्रधान सोनू नागर ने बताया कि यूनियन की ओर से बिल्डिंग इंचार्ज को कई बार मरम्मत का कार्य करवाने व शौचालय बनवाने के लिए कहा गया है। उसके बाद भी अभी तक उनकी ओर से कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed