फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city will get 40 new buses before the new year

नए साल से पहले शहर को मिलेंगी 40 नई बसें

Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The city will get 40 new buses before the new year
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। शहर के लोगों को आसान व सस्ता सफर मुहैया कराने के लिए नए साल से पहले ही रोडवेज को 40 नई बसें मिल जाएंगी। यह बसें गुरुग्राम से मंगाई जाएंगी। नई बसें आ जाने से शहर के लोगों को काफी फायदा होगा। सभी बसें शुरुआत में जिले के अंदर ही चलाई जाएंगी। इससे शहर की अंदरूनी सड़कों पर लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नए साल से पहले ही शहर को लो फ्लोर बसें मिल जाएंगी। जिससे शहर के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में जीएमडीए के पास फिलहाल 200 बसें हैं, जिनमे से केवल 100 बसें ही सड़क पर चल रही हैं। बसों का सही इस्तेमाल हो सके, इसलिए उनमें से 40 बसें फरीदाबाद के लिए मंगाई गई हैं। जो जल्द ही शहर में आ जाएंगी।
विज्ञापन

इन बसों का किराया काफी कम होगा। इनके आ जाने से शहर में ऑटो चालकों का आतंक कम हो जाएगा। लोगों को आरामदायक व सुरक्षित सफर मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सीएनजी बसें होने के कारण इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। डिपो प्रबंधक राजीव नागपाल का कहना है कि बसों की संख्या बढ़ने से निश्चित तौर पर लोगों को फायदा होगा। ज्यादा बसें होंगी तो कम समय में ज्यादा सर्विस लोगों को मिल सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग:
सरकारी बस में चलने से सुरक्षित महसूस होता है। ज्यादा बसें होंगी तो समय से काम पर जाने में आसानी होगी। शहर के लिए अच्छा निर्णय है जल्द बसें आ जाएं तो अच्छा है। - हिमांशु, एनआईटी दो
शहर में ऑटो वाले मनमानी करते हैं। सिटी बस के आ जाने से ऑटो चालकों की मनमानी खत्म हो जाएगी। बस में आवागमन आसान भी होता है और सुरक्षित भी।
- कुंदन एसजीएम नगर
शहर के अंदर यातायात के नाम पर सिर्फ ऑटो ही विकल्प हैं। ये प्रदूषण तो करते ही हैं साथ में ऑटो चालक कई बार आपराधिक वारदात को भी अंजाम दे देते हैं। अब बस में चलना सुरक्षित होगा।

- मुकेश सेक्टर सात
ज्यादातर फरीदाबाद से गुरुग्राम आना जाना रहता है। शहर में बसों की संख्या बढ़ेगी तो ऑफिस जाने में आसानी होगी। लो फ्लोर है तो बुजुर्गों के लिए भी काफी सहज यात्रा रहेगी।
- विनोद, सेक्टर 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed