फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city will celebrate Diwali under the protection of 1000 policemen.

Faridabad News: 1000 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में शहर मनाएगा दीपावली

Sat, 11 Nov 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The city will celebrate Diwali under the protection of 1000 policemen.
दीपावली के मौके पर वर्दी के अलावा सादा कपड़ों में भी ड्यूटी देगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दीपावली के मौके पर शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त ने सभी जोन के डीसीपी व एसीपी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस के जवान वर्दी के अलावा सादा कपड़ों में भी तैनात किए गए हैं। बाजार, मेट्रो स्टेशन, मॉल आदि में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक और क्राइम ब्रांच को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहें। बाजार, मॉल के आसपास ईआरवी, पीसीआर, राइडर व अन्य वाहन द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। प्रत्येक थाना-चौकी प्रभारी अपने एरिया में विशेष नाका लगाकर चेकिंग करेंगे। सीसीटीवी कैमरा और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों व क्राइम ब्रांच टीम शहर की निगरानी कर रही है। रिहायशी इलाकों में रात्रि के समय पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा बुलेट बाइक से साइलेंसर से पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ बढ़ाए जाएंगे होमगार्ड
डीसीपी ट्रैफिक ने शहर में जाम की समस्या को निपटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड की संख्या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 250 पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया है। इसके साथ ही करीब एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए फील्ड में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
पुलिस आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पटाखे इत्यादि चलाने से बचें। कोई व्यक्ति प्रतिबंधित पटाखे बेचता पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ भी अधिक से अधिक केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed