{"_id":"61cc9b3dc2f13b0fd6088bdf","slug":"the-city-was-wrapped-in-a-blanket-of-smog-increased-trouble-even-on-wednesday-the-pollution-level-of-poor-category-increased-the-problem-faridabad-news-noi624069992","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग की चादर में लिपटा रहा शहर, बढ़ी परेशानी, बुधवार को भी खराब श्रेणी के प्रदूषण स्तर ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग की चादर में लिपटा रहा शहर, बढ़ी परेशानी, बुधवार को भी खराब श्रेणी के प्रदूषण स्तर ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
फरीदाबाद में छाया हल्का स्मॉग ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के लोगों को पूरे महीने गंभीर, बेहद खराब और खराब श्रेणी के प्रदूषण स्तर से गुजरना पड़ा। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को अभी भी प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले महीने तक उन्हें खराब और बेहद खराब श्रेणी के प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर में कोई दिन ऐसा नहीं बीता, जिस दिन फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी से नीचे हो।
आलम यह रहा है कि इस महीने तीन से चार बार शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके अलावा यह लगातार देश के टॉप फाइव प्रदूषित शहरों में बना रहा। इससे लोगों को काफी परेेशानी उठानी पड़ी। अस्पतालों में आंख व सांस संबंधित मरीजों की संख्या काफी बढ़ी और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुुसार बुधवार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। जो मंगलवार को एक्यूआई 300 से 38 अंक कम है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा बल्लभगढ़ का खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 281 दर्ज किया गया। हालांकि चिकित्सक इस प्रदूषण स्तर को भी सेहत के लिए काफी खराब मानते हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
प्रदूषण की रोकथाम के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम से भी प्रदूषण को कम करने में सहयोग करने की अपील की जा रही है। हालांकि अब शहर में प्रदूषण स्तर कुछ हदतक कम हो रहा है। - दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीसीबी।