फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The chant of "Ganpati Bappa Morya" echoed throughout Ganeshotsav.

Faridabad News: गणेशोत्सव में गूंजता रहा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा

Thu, 24 Sep 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The chant of "Ganpati Bappa Morya" echoed throughout Ganeshotsav.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में मंगलवार को महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव के तहत मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। पंडित गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी की ओर से प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान पूरे पंडाल में जय श्रीराम और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम का संचालन गोविंद पाठक ने किया। भजन गायक योगेश प्रजापति ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना जय गणेश जय गणेश देवा से हुई। इसके बाद भर दे रे श्याम झोली भर दे, प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केस, जब से देखा तुम्हें जाने क्या हो गया, आ रहा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है और तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। भर दे रे श्याम झोली भर दे भजन पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पंडाल में श्याम बाबा के जयघोष गूंजने लगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर महाराष्ट्र मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed