फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The car went uncontrolled while trying to save the cow, two youths were injured

Faridabad News: गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार, दो युवक घायल

Thu, 24 Aug 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The car went uncontrolled while trying to save the cow, two youths were injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी पांच रेलवे रोड पर एक गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सेंट्रल वर्ज से टकराने के बाद दो पेड़ों से जा भिड़ी। इस घटना में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में गाय मर गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और कार के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

बुधवार रात कार सवार दो युवक रेलवे रोड से भगत सिंह चौक की तरफ जा रहे थे। कार आईडीबीआई बैंक के सामने पहुंची तो एकाएक कार के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और वह सेंट्रल वर्ज से टकराने के बाद दो पेड़ों से जा भिड़ी। पेड़ों से टकराने के बाद कार विपरीत दिशा में हो गई। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि कार स्पीड में थी। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक घायल हो गए, जबकि कार मर गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले कार सवार युवकों को देखा और उनके बारे में पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बीके अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी सचिन का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पर लोग कूड़ा फेंकते हैं, जिसकी वजह से गोवंश हर वक्त रहता है। कई बार गोवंश के चलते हादसे हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed