{"_id":"69e926d80b09afbfe9003a67","slug":"the-car-climbed-over-the-divider-on-the-road-leading-to-mohana-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68190-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना को जाने वाली सड़क पर डिवाइडर पर चढ़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना को जाने वाली सड़क पर डिवाइडर पर चढ़ी कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी क्षेत्र से गांव मोहना को जाने वाली सड़क पर बने डिवाइडर पर देर रात एक कार चढ़ गई। हादसे के दौरान गाड़ी में करीब चार लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चार युवक फरीदाबाद में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह कार में सवार होकर आईएमटी से केजीपी को जाने वाले रास्ते पर चल रहे थे। जैसे ही वह आईएमटी क्षेत्र के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही अन्य गाड़ी की लाइट की वजह से उनको दिखाई नहीं दिया और उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से गाड़ी को डिवाइड से नीचे उतर गया।