फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The banquet hall was occupied and booking started even before its lease expired

Faridabad News: बैंक्वेट हॉल की लीज खत्म होने से पहले ही कब्जा कर बुकिंग शुरू की

Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The banquet hall was occupied and booking started even before its lease expired
मुंबई की कंपनी ने अदालत में याचिका दायर कर 25 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर अब सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुंबई की कंपनी ने सूरजकुंड एरिया में जमीन लीज पर लेकर यहां बैंक्वेट हॉल बनाया। आरोप है कि जमीन मालिकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर नगर निगम की कार्रवाई का डर दिखाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही एक अन्य कंपनी के साथ मिलकर यहां समारोह आयोजित करा खुद ही बुकिंग कर रुपये कमाने लगे। कंपनी ने लगभग 25 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर सूरजकुंड थाने में ठगी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

अदालत में ये याचिका मुंबई की कंपनी मेसर्स वेडिंग पार्क हॉस्पिटेलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संदीप रामकृष्ण अरोड़ा उर्फ करण की ओर से दायर की गई। कंपनी ने 1 दिसंबर 2017 को महिला बालेश देवी भड़ाना के साथ एक लीज डीड 9 साल के लिए यानी 30 नवंबर 2026 तक के लिए साइन की। गांव मेवला महाराजपुर, तहसील बड़खल में स्थित 67 कनाल, 14 मरला भूमि का किराया 6 लाख रुपये महीने तय हुआ जिसे आगे बढ़ाकर 7.2 लाख किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कंपनी ने जमीन पर आयोजन स्थल बनाने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च किए। आरोप है कि 1 अगस्त 2021 को जमीन मालिक महिला के बेटों की फर्म जन्नत वैली से कंपनी को नोटिस मिला। इसमें जमीन को वन भूमि की बताकर यहां से सभी प्रकार के निर्माण को हटाने को कहा गया। नोटिस के 7 दिन के अंदर साइट को पहले जैसी करने को कहा गया। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से यहां नोटिस चस्पा कर 23 अगस्त 2021 को तोड़-फोड़ गतिविधि की चेतावनी दी। आरोप है कि कंपनी ने अपना सामान यहां से हटवाना चाहा तो गेट बंद कर सामान नहीं लेने दिया। जून 2024 में परिसर के ताले, सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी बदलने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायतकर्ता कंपनी की लीज अवधि पूरी होने से पहले ही एक अन्य कंपनी के साथ मिलकर ये साइट अब उन्हें सौंप दी है और वो यहां शादी-समारोह आयोजित कर रहे हैं। आरोप है कि 6 करोड़ रुपये साइट को डवलप करने में और लगभग 5.5 करोड़ रुपये मासिक किराये के तौर पर दे चुके हैं। मामले में अब अदालत के आदेश पर सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed