फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The balcony of the auditorium of the corporation office collapsed after the rain

Faridabad News: बारिश के बाद निगम कार्यालय के सभागार का छज्जा गिरा

Sat, 02 Aug 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The balcony of the auditorium of the corporation office collapsed after the rain
सुबह के समय हुई घटना, कोई नहीं था मौजूद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। बृहस्पतिवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण नगर निगम कार्यालय के सभागार के छज्जे का कुछ हिस्सा गिर गया। जानकारी के अनुसार छज्जा सुबह के समय गिरा है । गनीमत रही कि उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था और हादसे का शिकार नहीं हुआ।

आपको बताते चलें कि कई दिनों से फरीदाबाद में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण छज्जा गिरने की बात सामने आ रही है। वहीं जानकारों का कहना है कि निगम का कार्यालय काफी पुराना बना हुआ है । निगम की नई बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है । नई बिल्डिंग बनने तक निगम का कार्यालय इस स्थान पर चलाया जा रहा है। इसी के चलते बारिश में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


निगम कार्यालय में जर्जर हैं कई कमरे

फरीदाबाद नगर निगम का कार्यालय कई साल पुराना बना हुआ है । अभी नया कार्यालय पूरा नहीं बन पाया है इस कारण इसी स्थान पर निगम को अपना कार्यालय चलाना पड़ रहा है। इस कार्यालय में कुछ कमरे तो थोड़े समय पहले बने हैं वहीं कई कमरे काफी पुराने हैं जिनकी हालत काफी खराब है यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। इस बारे में नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि छज्जे का कुछ हिस्सा गिरने की जानकारी मिली है। बारिश के चलते इस तरह की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed