{"_id":"69878d86eef9da2f87006339","slug":"the-anti-cheating-campaign-has-been-launched-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109755-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पाटखोरी स्कूल से हुआ नकल उन्मूलन अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पाटखोरी स्कूल से हुआ नकल उन्मूलन अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
नकल रहित परीक्षाओं से बाहर निकलेगा मेवात का असली टेलेंट:- समरवीर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका । नकल रहित परीक्षा से मेवात का असली टेलेंट बाहर आएगा और मेवात का भविष्य को नई दिशा मिलेगी। नकल से नस्लें बर्बाद और भविष्य चौपट हो रहा है। उक्त कथन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन के ओएसडी समरवीर सिंह ने नकल उन्मूलन अभियान को संबोधित करते हुए कही ।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में नकल उन्मूलन अभियान का शुभारंभ मेवात के अंतिम गांव पाटखोरी से किया गया है। उन्होंने इस कदम की सार्थकता के बारे में बताते हुए कहा कि संपूर्ण हरियाणा में यह धारणा है कि मेवात जिले में नकल ज्यादा होती है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं । जागरूकता के अभाव में लोग परीक्षा केंदों के बाहर जमावड़ा लगाते हैं। समरवीर सिंह पीएमश्री रावमा विद्यालय पाटखोरी के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। स्कूल प्रशासन ने इस सालाना उत्सव को नकल उन्मूलन अभियान के रूप में मानने का फैसला लिया था। ओएसडी समरवीर सिंह ने कहा कि बिना नकल के परीक्षा में अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है ऐसे में विद्यार्थियों को मन लगाकर प्लान बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने पढ़ने का टाइम टेबल बनाकर पढ़ना चाहिए। एलएमएल फाउंडेशन के एमडी योगेश भाटिया ने कहा कि विपरीत हालात का सामना कर अपनी मंजिल पाने वाले लोगों को विश्व में पहचान मिलती है। एसएमसी चेयरमैन पदम ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि नकल उन्मूलन अभियान में समस्त ग्रामीण अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रधानाचार्य परवीन कुमार ने सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले 3 सालों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिला प्रधान उमर पाड़ला ने भी नकल उन्मूलन अभियान को सार्थक बनाने में अपनी भूमिका के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया ।