फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The angle of the crime branch's investigation into the murder case has changed three times so far

Faridabad News: अब तक तीन बार बदल गया हत्याकांड में क्राइम ब्रांच की तफ्तीश का एंगल

Sat, 07 Sep 2024 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The angle of the crime branch's investigation into the murder case has changed three times so far
- पहले नामजद एफआईआर, दोबारा गोरक्षक और तीसरी बार मकान मालिक परिवार पर घूमी जांच की सुई
विज्ञापन


- ताला बंद कर फरार हुआ गुलाटी परिवार, पुलिस ने कहा ढूंढ रही, भाई ने कहा खानापूर्ति कर रही क्राइम ब्रांच
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। आर्यन हत्याकांड में अब एक बार फिर से पुलिस की जांच रंजिश की ओर घूम गई है। सबसे पहले जहां आर्यन के मकान मालिक के बेटे पर केस दर्ज कराने वालों को आरोपी बनाकर जांच की गई थी। इसके बाद कथित गोरक्षकों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हुई है। अब आर्यन के पिता सियानंद मिश्रा के पुलिस की जांच पर सवाल उठाने के बाद एक बार फिर मामले में तफ्तीश का एंगल बदलकर मकान मालिक और उसके बेटों की साजिश पर चला गया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने सभी एंगल से जांच करने का दावा किया है।



23 अगस्त की रात पलवल के गदपुरी टोल के आगे सियानंद मिश्रा के बेटे और 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्रा की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कार चला रहे मकान मालिक के बेटे हर्षित गुलाटी के बगल वाली सीट पर आर्यन बैठा था। पिछली सीट पर मकान मालिक की पत्नी सुजाता गुलाटी, हर्षित का भाई सैंकी गुलाटी और पड़ोस में रहने वाली कृति शर्मा मौजूद थीं। हर्षित के भाई सैंकी गुलाटी के ऊपर कुछ दिन पहले ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। सियानंद मिश्रा ने आरोप लगाया था कि मकान मालिक के पूरे परिवार ने योजना बनाकर रात सवा एक बजे आर्यन को साथ ले गए। उन्होंने सवाल उठाया था कि कार में मौजूद पांच लोगों में से केवल आगे बैठे उनके बेटे आर्यन को एक नहीं दो गोली लगी लेकिन अन्य 4 लोगों को एक भी गोली नहीं लगी। वहीं, एक गोली लगने के बाद जब सभी उतर गए थे तो बाद में भी किसी और को हाथ भी नहीं लगाया और केवल आर्यन को गोली मार दी। ऐसे में उन्होंने साजिश की ओर इशारा किया था। उन्होंने सैंकी को पहले भी अपराधी बताते हुए अपनी शिकायत की है। इसके अलावा सवा चार लाख रुपये मकान मालिक के लेने की भी बात कही थी।
विज्ञापन




आर्यन के पिता की शिकायत बाद मामला बढ़ते देख फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने इस मामले में तीसरी बार मकान मालिक और उसके परिवार को भी शक के घेरे में रखते हुए तीसरी बार जांच का एंगल उनकी ओर मोड़ दिया है। 24 अगस्त की सुबह ही पुलिस ने सैंकी को एनआईटी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह अभी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------



आर्यन के पिता ने मकान मालिक के परिवार पर भी हत्या के मामले में अपनी शंका जताई थी। ऐसे में क्राइम ब्रांच पुलिस इस एंगल से भी मामले में तफ्तीश कर रही है। इस मामले में सैंकी और उसके परिवार से भी पूछताछ का प्रयास किया जाएगा।



- पंकज कुमार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed