{"_id":"676b53163326fd00d20dae27","slug":"the-air-in-sector-11-was-in-very-poor-category-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-35356-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-11 में बेहद खराब श्रेणी में रही हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-11 में बेहद खराब श्रेणी में रही हवा
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 किया गया दर्ज, दिन भर छाए रहे बादल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में सेक्टर-11 मंगलवार को प्रदूषण का हॉट स्पॉट बना रहा। यहां की हवा बेहद खराब स्तर पर रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया। दूसरी ओर, सुबह से ही शहर के आसमान पर हल्की धुंध छाई रही। पूरे दिन कुछ समय के लिए धूप निकली और अधिकतम समय सूर्य के दर्शन न होने से लोगों को ठंड सताती रही।
मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों तक धूप कम ही निकलने से अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। ऐसे में शहरवासियों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। ऐसे में रात में लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा।
दूसरी तरफ, मंगलवार को शहर के सेक्टर-11 प्रदूषण मापक केंद्र पर सबसे अधिक प्रदूषण रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 पहुंच गया। यहां पीएम-2.5 का स्तर 363 दर्ज किया गया। पीएम-10 का स्तर 287 दर्ज किया गया। यहां पर सल्फर डाई ऑक्साइड गैस का स्तर 125 दर्ज किया गया। सांस रोग विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रदूषण के असर में अधिक देर तक रहने पर साधारण लोगों को सांस के रोग का खतरा है। वहीं, सांस रोगियों को इस तरह के प्रदूषण के दौरान बाहर निकलने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा हरियाणा प्रदूषण नियंत्रक के एनआईटी केंद्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज किया गया।

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो
विज्ञापन