फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The administration will send the abandoned animals to the identified places or cow shelters

Faridabad News: लावारिस पशुओं को चिन्हित स्थलों या गो आश्रय स्थलों पर पहुंचाएगा प्रशासन

Wed, 11 Jun 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The administration will send the abandoned animals to the identified places or cow shelters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लावारिस पशुओं की देखभाल एवं उनके रख-रखाव को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में यदि कोई भी लावारिस पशु सड़कों, मुख्य मार्गों या सार्वजनिक स्थानों पर घूमता पाया जाता है, तो उसे नियमानुसार चिन्हित स्थलों या गो-आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं की खुले में आवाजाही से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ऐसे स्थलों की पहचान करें जहां स्थायी गोशालाओं का निर्माण किया जा सके। इस प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं एवं पशुपालन विभाग का सहयोग सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन की प्राथमिकता पशु कल्याण के साथ-साथ जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। इस बैठक में एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, नगर निगम संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, सीटीएम अंकित कुमार तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed