{"_id":"68b0a8107c32a3a1780539d7","slug":"the-administration-interacted-with-the-villagers-in-jasana-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50120-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रशासन ने गांव जसाना में किया ग्रामीणों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रशासन ने गांव जसाना में किया ग्रामीणों से संवाद
विज्ञापन
रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, गांव के सरपंच भी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला प्रशासन फरीदाबाद ने बुधवार की सायं जिले के गांव जसाना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया। इस दौरान गांव के सरपंच भी मौजूद रहे।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार रात्रि प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। पूरा प्रशासन आपकी समस्याएं सुनने और समाधान देने के लिए आपके बीच मौजूद है। जनता की भागीदारी साबित करती है कि यह पहल आमजन के लिए लाभकारी और जनहितकारी है, जिससे प्रशासन और लोगों के बीच सीधा जुड़ाव हो रहा है।
डीसी ने ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के समक्ष रखी गयी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गांव के विकास में अपना योगदान दें। गांव के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका होनी चाहिए।
विज्ञापन
डीसी विक्रम सिंह ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सराहनीय है कि गांव में नशे का प्रचलन नहीं है। उन्होंने अपील की कि जो बच्चे पढ़ाई के लिए बाहर जाते हैं, उन पर भी परिवारजन विशेष ध्यान रखें ताकि वे किसी गलत आदत या नशे की लत का शिकार न हों। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि किसी भी स्थान पर अवैध लिंग जांच की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन व पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसी कुरीतियों पर रोक लगाई जा सके।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए गांव की सरपंच को बधाई दी और कहा कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता से समाज को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
डीसीपी राज कुमार ने कहा कि पुलिस चौबीसों घंटे नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि आमजन को साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और इमरजेंसी नंबर 112 के महत्व के बारे में मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद शिखा, डीसीपी राज कुमार सहित समस्त ग्रामवासी और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।