फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The action of the Joint Commissioner on the SDO-JE was stopped by the Municipal Commissioner

एसडीओ-जेई पर संयुक्त आयुक्त की कार्रवाई निगमायुक्त ने रोकी

Fri, 09 Apr 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The action of the Joint Commissioner on the SDO-JE was stopped by the Municipal Commissioner
फरीदाबाद। काम में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग में तैनात एसडीओ जीतराम और जेई सुमेर सिंह पर संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने कार्रवाई की। दोनों को नोटिस जारी करते हुए तोड़फोड़ विभाग से हटाने आदेश जारी कर स्थापना विभाग में तबादले कर दिए। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त के आदेश को क्षमता से अधिक शक्ति इस्तेमाल करने की बात कह कर निरस्त कर दिया। निगमायुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारी तत्कालीन विभाग में ही रहेंगे।
विज्ञापन

निगम की ओर से पिछले दिनों शहर के 40 वार्डों में अवैध निर्माणों को लेकर सर्वे करवाया गया था। इसके साथ पिछले दिनों सरकार की ओर से एनआईटी क्षेत्र 25 अवैध निर्माणों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी जांच में एनआईटी एक, तीन और पांच में बने कई भवनों के निर्माण में खामियां पाई गई।
विज्ञापन

विभाग ने इन्हें तोड़ने की योजना बनाई। कार्रवाई की जिम्मेदारी एसडीओ जीत राम और जेई सुमेर सिंह को सौंपी गई थी। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि दोनों ने इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की। इसमें सड़कों के सहारे अवैध निर्माण, एनजीटी के निर्देश पर होने वाली तोड़फोड़ कार्रवाई सहित फॉरेस्ट लैंड पर अवैध फार्म हाउस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर दोनों अधिकारियों को कई बार नोटिस दिए गए। एनआईटी में 25 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई गंभीरता से नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम में लापरवाही बरतने पर हटाया
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने से पीछे हटने पर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पूर्व दोनों अधिकारियों को कई बार नोटिस जारी किए गए है, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।

- प्रशांत अटकान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
क्षमता से अधिक शक्ति का इस्तेमाल कर रहे संयुक्त आयुक्त
संयुक्त आयुक्त की ओर से एसडीओ और जेई को तोड़फोड़ विभाग से हटाने का तरीका ठीक नहीं है। अधिकारी ने अपनी क्षमता से अधिक शक्ति इस्तेमाल की है जो कि गलत है। एसडीओ और जेई काम में लापरवाही बरत रहे हैं तो इसकी जानकारी निगमायुक्त को दी जानी चाहिए थी। जांच के बाद कार्रवाई का प्रावधान है। संयुक्त आयुक्त के फैसले को लागू नहीं किया जाएगा, अभी दोनों अधिकारी तोड़फोड़ विभाग में ही काम करते रहेंगे।
- यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed