{"_id":"689a4761092e3475e300829c","slug":"the-accused-who-fired-a-shot-outside-the-house-in-tilpat-village-and-fled-was-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48987-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तिलपत गांव में घर के बाहर गोली चलाकर भागा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तिलपत गांव में घर के बाहर गोली चलाकर भागा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी पर पहले भी हत्या के प्रयास, लूट के आठ मामले दर्ज हैं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव तिलपत में घर के बाहर गोली चलाने के मामले में आरोपी को अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस नंगला एंक्लेव पार्ट टू का रहने वाला है। पुलि प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। उस पर पहले भी लूट, हत्या के प्रयास समेत आठ मामले दर्ज हैं।
आरोपी से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता ओमप्रकाश व नितिन रोहतकिया की कहासुनी हुई थी। इस बारे नितिन ने आरोपी प्रिंस व विकास को बताया। नितिन ने कहा कि ओमप्रकाश को देखते हैं। इसके बाद 29 जुलाई को आरोपी नितिन रोहतकिया ने प्रिंस व विकास को बुलाया और गाड़ी में साथ लेकर शिकायतकर्ता के घर गांव तिलपत गए। ओमप्रकाश के घर पर आरोपी प्रिंस ने तीन फायर किये और वहां से भाग गये। आरोपी प्रिंस की दोस्ती नितिन रोहतकिया से जेल में हुई थी। प्रिंस दिसम्बर 2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया है।
तिलपत गांव में ये वारदात 29 जुलाई की देर रात हुई थी। गांव के ओमप्रकाश ने पुलिस को बयान दिया कि रात में उनके घर के बाहर आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो तीन लड़के खड़े हुए थे, जिनके पास हथियार थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता का नाम पुकारा और फायर कर दिया। इसके बाद वो गाड़ी में बैठे और दो फायर और कर वहां से भाग गये। मामले में पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज हुई। इस पर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।