फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused was produced in court and remanded to judicial custody for 14 days.

Faridabad News: आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 30 Jul 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The accused was produced in court and remanded to judicial custody for 14 days.
ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की आड़ में नकली रसायन की बिक्री का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कफ सिरप और अन्य दवाओं में इस्तेमाल होने वाले फार्मास्युटिकल-ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की आड़ में नकली रसायन की बिक्री के मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ही इस बात का खुलासा होगा कि इस प्रोपिलीन ग्लाइकोल को कहां और किस को सप्लाई करते थे।

शिकायत मिलने के बाद एफडीए की टीम ने आईएमटी सेक्टर-69 स्थित कोकना एशिया इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में बुधवार को छापेमारी की। जांच में सामने आया कि औद्योगिक श्रेणी के प्रोपिलीन ग्लाइकोल को नामी निर्माता के लेबल और मार्किंग वाले ड्रमों में भरकर असली फार्मास्युटिकल उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रोपिलीन ग्लाइकोल से भरे 42 ड्रम, चीन निर्मित इंडस्ट्रियल-ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल के खाली ड्रम, ट्रांसफर पंप, सीलिंग कवर और सीलिंग वायर बरामद किए। जब्त सामान की कीमत 24 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। जांच के लिए एक नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने कंपनी के मैनेजर को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed