फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused of robbing a woman's jewellery by giving her a lift in the car has been arrested

Faridabad News: महिला को कार में लिफ्ट देकर ज्वेलरी लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbing a woman's jewellery by giving her a lift in the car has been arrested
तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिला को कार में लिफ्ट देकर चाकू की नोक पर ज्वेलरी लूटने के मामले में आरोपी को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खेड़ी कलां निवासी योगेश के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि उसकी भैंसों की डेयरी है। ये अपने भाई की कार लेकर जा रहा था। सड़क किनारे गले में आभूषण पहने खड़ी महिला को देखकर इसने लिफ्ट के बहाने बैठा लिया और बीपीटीपी प्राइड के सामने सेक्टर 78 में खंडहर पड़े फ्लैटों के पास सुनसान जगह ले गया। वहां महिला को चाकू दिखाकर सोने के आभूषण व पैसे लूट लिए और भाग गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
मामले में तिगांव थाना पुलिस को शिकायत 4 जून को फरीदपुर गांव निवासी महिला ने दी थी। जिसमें महिला ने कहा कि वो सोहना के लोहटकी गांव की मूल निवासी है। फरीदपुर गांव में उनके मकान का काम चल रहा है। सोहना से वो मकान का कार्य देखने आई थी। शाम को घर वापस जाने के दौरान सदपुरा मोड पर सवारी वाहन के इंतजार में थी। इसी दौरान सफेद रंग की कार आकर रुकी और चालक ने उसी ओर जाने की कहकर कार में बैठा लिया। आगे आरोपी ने नीमका वाले मोड की ओर कार घुमा ली और महिला ने विरोध जताया तो चाकू दिखा धमकी दी। आरोपी ने 50 हजार रुपये, कानों के कुंडल व सोने की चेन लूट ली और भाग गया। तिगांव थाने में दर्ज एफआईआर में जांच करते हुए अब अपराध शाखा टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed