{"_id":"6908f7b586c865577c03dff4","slug":"the-accused-of-firing-was-shaved-and-a-procession-was-taken-out-in-the-village-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119023-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फायरिंग के आरोपी का सिर मुंडवाकर निकाला गांव में जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फायरिंग के आरोपी का सिर मुंडवाकर निकाला गांव में जुलूस
विज्ञापन
होडल। गांव बंचारी में घर पर पांच राउंड फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अदालत से मिले रिमांड के दौरान आरोपी बदमाश का सिर मुंडवाकर गांव में जुलूस निकालकर निशानदेही करवाई गई। इस दौरान आरोपी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
गौरतलब है कि गांव बंचारी में हत्या के मामले में अदालत से दो वर्ष पूर्व जमानत मिलने के बाद गांव निवासी आरोपी मंजीत ने कार में सवार होकर एक नवंबर की रात पौने ग्यारह बजे के गांव निवासी योगेश के घर पर पांच राउंड फायरिंग की थी। इसके साथ ही मंजीत जमकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। योगेश ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ शिकायत दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर लिया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी का सिर मुंडवा दिया। इस दौरान मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल सिंह के अलावा क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस दल मौजूद रहा। संवाद