{"_id":"68f92d43cc0d01dbb500cf3a","slug":"the-accused-of-cheating-by-pretending-to-make-a-credit-card-did-not-get-bail-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54085-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में 30 जून 2024 को दर्ज हुई थी एफआईआर
यूपी संत रविदास नगर निवासी रुहान अंसारी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अब आरोपी की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर लिंक भेजी ठगी मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली। यूपी संत रविदास नगर के रुहान अंसारी के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर कर दलील दी गई कि इसके खिलाफ कोई सीधा सबूत नहीं है। मुख्य आरोपी इस मामले में जमानत पर है। आरोप है कि रुहान ने खाते से रुपये निकालकर आशीष को दिए।
वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से याचिका का विरोध करते हुए दलील दी गई कि रुहान ने अनीश से बैंक खाता 5 हजार रुपये में खरीदा था। इस खाते में आने वाले ठगी के रुपयों को ये आगे आशीष को देता था। इसके हिस्से में भी ठगी के रुपये आते थे। आरोपी के खिलाफ इसी तरह की साइबर ठगी का अन्य केस भी दर्ज है। सभी पक्षों को सुनकर जिला अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर 30 जून 2024 को दर्ज हुई थी। ओमदत्त सैनी ने पुलिस को शिकायत वो ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। इसी दौरान 7 मार्च 2024 को एक युवती ने उन्हें कॉल कर क्रेडिट कार्ड बनवाने का ऑफर दिया। बाद में उन्हें एक लिंक भेजा गया। ये लिंक ओपन करने पर उनके बैंक ऑफ बडौदा क्रेडिट कार्ड से 29934 रुपये कट गए। रुपये कटने का मैसेज आया तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब आरोपी रुहान की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है।