फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused of cheating by creating a fake Facebook ID of the corporation commissioner has been arrested

Faridabad News: निगम आयुक्त की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating by creating a fake Facebook ID of the corporation commissioner has been arrested
मथुरा का रहने वाला है आरोपी, साल 2020 में भी बाल सुधार गृह में रह चुका है आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी के मामले में आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुनासिब (22) यूपी मथुरा के गांव मंडोरा का रहने वाला है। आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उसने पहले नगर निगम फरीदाबाद, आयुक्त की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। फिर नगर निगम के कर्मचारी के पास पैसे भेजने का मैसेज किया और फिर उसके एक साथी ने आयुक्त का दोस्त बनकर शिकायतकर्ता से पैसे मांगे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से वारदात में प्रयोग दो मोबाइल भी बरामद किये गये हैं। इनमें फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही थी। आरोपी पहले भी इसी प्रकार के एक मामले में वर्ष 2020 में तेलगांना के बाल सुधार गृह में रह चुका है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को मामले में शिकायत नगर निगम के एक कर्मचारी की ओर से दी गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि 29 मई को उसके पास निगम आयुक्त के नाम की फेसबुक आईडी से मैसेज आया। इसमें कहा गया था कि उसके पास कॉल आयेगा और कॉल करने वाले की मदद करनी है। फिर शिकायतकर्ता के पास एक कॉल आया, जिसने शिकायतकर्ता से पूछा कि आयुक्त साहब का कॉल आया था क्या, तो कर्मचारी ने हां में जवाब दिया। फिर कॉल करने वाले ने कहा कि उसे 75 हजार रुपये की जरूरत है, तुरंत भेज दो। शिकायतकर्ता ने निगम आयुक्त से इस बारे में बात की तो फर्जीवाड़े का पता चला। मामले में अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed