फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused in the dowry case did not come to the chairperson

Faridabad News: दहेज मामले में आरोपी नहीं आए चेयरपर्सन के पास

Tue, 11 Apr 2023 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
The accused in the dowry case did not come to the chairperson
- सुनवाई के लिए महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बुलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दहेज में बीएमडब्ल्यू कार मामले को लेकर सोमवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने ससुराल पक्ष को बुलाने के लिए कहा, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी दूल्हे के डॉक्टर माता-पिता अस्पताल में नहीं मिले। जिसकी वजह से सुनवाई नहीं हो पाई।

सेक्टर-9 निवासी पीड़ित युवती की 26 जनवरी को गोवा में शादी हुई थी। शादी के बाद बीएमडब्ल्यू कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले दुल्हन को एयरपोर्ट पर ही छोड़ कर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। सोमवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया किसी मीटिंग को लेकर हिसार गई थीं। मीटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने संबंधित पुलिस को सूचना दी कि वह आरोपी दूल्हे के डॉक्टर माता-पिता को पूछताछ के लिए लेकर आएं। हिसार बस अड्डा चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ कार्तिकेय अस्पताल में गए। जहां पर दंपती डॉक्टर अरविंद और डॉ आभा गुप्ता नहीं मिले। इसके बारे में स्टाफ से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह के समय दोनों अस्पताल आए थे लेकिन उसके बाद वह कहां चले गए इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed