फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused did not get relief in the fraud in the name of getting admission in MBBS.

Faridabad News: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी में आरोपी को नहीं मिली राहत

Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The accused did not get relief in the fraud in the name of getting admission in MBBS.
सेक्टर-8 थाना में 24 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली। मुजेसर इलाके के रहने वाले आरोपी रमन झा के अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर कर दलील दी गई कि इसे केस में गलत फंसाया गया है।
मामले में रकम सह आरोपी जसबीर को उसके बैंक खाते में मिली है। ये 16 नवंबर से हिरासत में है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से याचिका का विरोध करते हुए दलील दी गई कि इसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से 5.70 लाख रुपये की ठगी की है। उसके दोस्त के बेटे का एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई। दोनों पक्षों को सुनकर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-8 थाना में ये एफआईआर 24 अगस्त 2025 को दर्ज हुई थी। मामले में शिकायतकर्ता रजत ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में रमन झा ने फोन पर संपर्क कर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने और फीस में 50 प्रतिशत छूट का झांसा दिया। बाद में शिकायतकर्ता ने अपने मित्र वीरेंद्र के बेटे के एमबीबीएस में दाखिले के लिए रमन झा से मुलाकात करवाई, जिसमें सह-आरोपी जसबीर सिंह भी शामिल था। आरोप है कि जसबीर सिंह ने दाखिले के लिए 18 लाख रुपये डोनेशन की मांग की और सीट बुकिंग के नाम पर शुरुआती रकम ली। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में कुल 5.70 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो दाखिला हुआ और न ही रकम वापस की गई। अब मामले में आरोपी की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed