फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thar was bought during Navratri, wave of mourning in the society

Faridabad News: नवरात्र में ही खरीदी थी थार, सोसाइटी में शोक की लहर

Sun, 13 Apr 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Thar was bought during Navratri, wave of mourning in the society
शादी समारोह में जाते वक्त हुए हादसे में खत्म हुआ परिवार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सुनील गुसाईं समेत परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से सैनिक कॉलोनी में शनिवार शाम शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसियों ने बताया कि अभी नवरात्र में ही सुनील ने थार खरीदी थी। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। कॉलोनी में सभी उनके व्यवहार के कायल थे। उन्हें कारों का शौक था। थार के अलावा उनके पास एक इनोवा कार भी थी। अभी उनकी कार में अस्थायी पंजीकरण नंबर ही था।

सुनील गोसाईं (44) लगभग दस वर्षों से सैनिक कॉलोनी की एचीवर्स सोसाइटी में परिवार के साथ रहते थे। वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी पत्नी मीना गुसाईं गृहणी थीं। बड़ा बेटा धैर्य सेक्टर-14 स्थित डीएवी में 12वीं और छोटा बेटा सुजल 10वीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे सुनील पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड के चमौली स्थित अपने गांव गोचर के लिए थार कार से निकले थे। वह शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ रुड़की निवासी उनकी साली अनीता अपने बेटे आदित्य नेगी (16) के साथ कार में सवार थीं। सुनील गुसाईं और उनके परिवार के पांच लोगों की हादसे मौत की जानकारी होने पर आसपास के लोग उनके घर के बाहर इकट्ठे होने लगे। सुनील के घर पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसी कुलदीप कुमार ने बताया कि सुनील बेहद जिंदादिल थे। सभी से उनके बहुत अच्छे संबंध थे। पूरे परिवार की मौत के बाद सभी को सदमा लगा है।
विज्ञापन


फिटनेस के प्रति बेहद सतर्क थे सुनील
सुनील फिटनेस के प्रति बेहद सतर्क थे। वह प्रतिदिन सुबह जॉगिंग करते थे। वह पड़ोसियों और मित्रों को भी फिटनेस के मंत्र दिया करते थे। हादसे की जानकारी जैसे ही एचीवर्स सोसाइटी के लोगों को मिली तो सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर हादसे की चर्चा होने लगी। पड़ोसी कुलदीप ने बताया कि सुनील गढ़वाल समाज के कार्यों में भी आगे रहते थे। उनके छोटे भाई जवाहर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता हैं। वह सोसाइटी के विकास कार्य में भी हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed