{"_id":"65fc7e21d0fc1ae4aa07f2fc","slug":"thar-stuck-on-the-bank-of-50-feet-deep-culvert-one-serious-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22309-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 50 फीट गहरी पुलिया के किनारे फंसी थार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 50 फीट गहरी पुलिया के किनारे फंसी थार, एक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड से फरीदाबाद की आने वाली सड़क पर बृहस्पतिवार सुबह एक थार जीप अनियंत्रित होकर गहरे गढ्ढे के किनारे पर जाकर अटक गई। असल में ये एक पुलिया का किनारा था। पुलिस करीब 50 फीट गहरी है। गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जिसमें से एक ही हालत गंभीर है। अन्य दो को भी चोट आई है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। आसपास के लोगों थाना सूरजकुंड पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूरजकुंड रोड पर सिद्ध दाता आश्रम से पहले तीव्र मोड़ के साथ ढलान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे एक तेज रफ्तार थार जीप अनियंत्रित हो गई और उछलकर पुलिया की दीवार पर जा चढ़ी। जीप यदि थोड़ा सा और आगे की तरफ झुक जाती तो करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरती। घटना में जीप के दोनों एयर बैग भी खुल गए। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने किसी तरह जीप में सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पाकर सेक्टर 56 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी धर्मवीर ने बताया जीप में तीन युवक सवार थे। तीनों घटना स्थल के पास ही मानव रचना यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। पीछे बैठे युवक को ज्यादा चोट आई हैं। अन्य दो मामूली घायल हैं। घायलों के बयान अभी नहीं हो पाए हैं। उनसे बातचीत के बाद ही हादसे से कारण का पता लगेगा।