{"_id":"6994b8fbc344e071c009083c","slug":"thar-catches-fire-on-sahupura-flyover-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63172-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साहूपुरा फ्लाईओवर पर थार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साहूपुरा फ्लाईओवर पर थार में लगी आग
विज्ञापन
जलने जैसी दुर्गंध आने पर चालक ने सड़क किनारे रोका था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साहूपुरा फ्लाईओवर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब 12 बजे एक थार में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद ही पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इसमें गाड़ी चालक सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी केवल दो माह ही पुरानी थी।
गाड़ी मालिक नीरज कुमार ने बताया कि वे रात को पलवल में शादी में गए थे, जिसके बाद वे पलवल से अपने घर लौट रहे थे, कि तभी साहूपुरा फ्लाईओवर के पास अचानक गाड़ी से जलने जैसी दुर्गंध आने लगी। इसके बाद जब गाड़ी को सड़क किनारे रोका तो अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा।
नीरज ने गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर फ्लाईओवर से गुजर रहे राहगीरों से मदद मांगी। लोगों के गाड़ी तक पहुंचने तक पूरी गाड़ी में आग लग चुकी थी। पूरी गाड़ी जलकर राख हो चुकी है। नीरज ने बताया कि गाड़ी दो महीने पहले ही खरीदी थी। उन्होंने 24 दिसंबर 2025 को ही गाड़ी को खरीदा था। उन्होंने वाईएमसीए के पास एजेंसी से ही गाड़ी को खरीदा था। इसके साथ ही गाड़ी में रखे सभी दस्तावेज जल गए। लोगों का कहना है कि डीजल गाड़ी में अचानक आग लगना बेहद चिंताजनक है। हालांकि समय रहते गाड़ी से निकलने से चालक की जान बच गई। फिलहाल नीरज कंपनी से क्लेम की उम्मीद कर रहे है। वहीं, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।