फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tension not to buy LPG, online booking to start from April

Faridabad News: एलपीजी की न लें टेंशन, 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी ऑनलाइन बुकिंग

Sat, 14 Mar 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tension not to buy LPG, online booking to start from April
15 सिलिंडर की सीमा पूरी होने से रुकी बुकिंग, अफवाह में ज्यादा गैस भरवाने वालों को दिक्कत
विज्ञापन

अप्रैल से फिर रिसेट हो जाएगा कोटा
फाइनेंशियल ईयर की समाप्ति के चलते सिस्टम नहीं ले रहा है बुकिंग

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। जिले में घरेलू एलपीजी गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं जिनकी ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। जांच में सामने आया है कि कई उपभोक्ता चालू वित्तीय वर्ष में मिलने वाले 15 सिलिंडर का पूरा कोटा पहले ही ले चुके हैं जबकि कुछ लोगों ने अफवाहों के कारण अतिरिक्त सिलिंडर भरवा कर रख लिए। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष के आधार पर चलती है और अप्रैल से नया कोटा शुरू होने पर बुकिंग फिर से सामान्य हो जाएगी।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाले सिलिंडरों की संख्या वित्तीय वर्ष के आधार पर तय होती है। एक उपभोक्ता को एक साल में अधिकतम 15 सिलिंडर तक ही सब्सिडी दर पर मिलते हैं। कई उपभोक्ताओं को यह भ्रम रहा कि हर महीने 15 सिलिंडर तक बुकिंग की जा सकती है या साल भर में किसी भी समय 15 सिलिंडर मिल जाएंगे। इसी गलतफहमी के कारण कुछ लोगों ने जरूरत से ज्यादा सिलिंडर पहले ही ले लिए जिससे अब मार्च के अंतिम महीने में उनकी बुकिंग बंद हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कोई नई व्यवस्था नहीं है बल्कि कई वर्षों से यही नियम लागू है लेकिन इस बार गैस की किल्लत की अफवाहों के कारण ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


जिनके 15 सिलिंडर पूरे उनकी ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल बंद

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने चालू वित्तीय वर्ष में 15 सिलिंडर ले लिए हैं उनकी ऑनलाइन बुकिंग स्वतः बंद हो जाती है। यह प्रक्रिया ऑटोमैटिक है और इसमें एजेंसी या अधिकारी की कोई भूमिका नहीं होती। ऐसे उपभोक्ताओं को फिलहाल इंतजार करना होगा और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के बाद ही उन्हें फिर से बुकिंग की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है और अप्रैल से व्यवस्था फिर सामान्य हो जाएगी। विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही सभी घरेलू उपभोक्ताओं का कोटा रीसेट हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता फिर से सालाना 15 सिलेंडर तक बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना वालों को मिलते हैं 12 सिलिंडर


उज्ज्वला योजना में सब्सिडी के तहत मिलने वाले सिलिंडर की संख्या 12 है। योजना के तहत 12 सिलिंडर सब्सिडी पर बुक किए जा सकते हैं। वहीं अन्य सामान्य उपभोक्ता साल में 15 सिलिंडर तक ले सकते हैं।



वर्जन

जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और आम नागरिकों को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। जिले में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। - कविता, डीएफएससी फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed