फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tempo driver beats woman over fare dispute

Faridabad News: किराए के विवाद में टेंपो चालक ने महिला को पीटा

Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver beats woman over fare dispute
-मात्र दस रुपये कम पड़ने पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। मात्र दस रुपये किराए कम पड़ने पर टेंपो चालक ने एक महिला यात्री के साथ क्रूर मारपीट की। पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता जाहिदा निवासी खरक जलालपुर तहसील तावडू, जिला नूंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह नूंह से रिश्तेदारी के सिलसिले में तावडू जा रही थीं। टेंपो में सवार होने के बाद तावडू-नूंह रोड पर सीलखो मोड़ के पास उतरते समय उन्होंने चालक को किराया दिया, लेकिन उनके पास दस रुपये कम थे। किराया तीस रुपये तय था, जबकि उनके पास सिर्फ बीस रुपये ही थे। इस बात पर टेंपो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने समझाया कि उनके पास पैसे नहीं हैं और प्रार्थना की, लेकिन चालक नहीं माना। वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और फिर मारपीट पर उतर आया।
विज्ञापन

लात-घूंसे मारकर महिला को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। शोर मचने पर कुछ स्थानीय राहगीरों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एक अन्य टेंपो चालक हनीफ ने महिला को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है और वह चलने की हालत में नहीं है। तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed