फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temple priest attacked with knife, serious

Faridabad News: फरीदाबाद में मंदिर के पुजारी पर चाकू से हमला, गंभीर

Sat, 29 Jun 2024 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Temple priest attacked with knife, serious
लोगों ने आरोपियों के घर पर की तोड़फोड़, बाबा दीप सिंह चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जनता कॉलोनी में सारन थाने से कुछ दूरी पर मंदिर के पुजारी व भाजपा के जिला सचिव रवि कश्यप भगत पर शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव में आई पत्नी और पड़ोस की महिला भी हमले में जख्मी हो गईंं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि की हालत गंभीर है।

परिजनों का दावा है कि हमलावरों ने धार्मिक उन्माद वाले नारे भी लगाए। हालांकि पुलिस ने इस बात से इन्कार किया है। आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह आरोपियों के घरों पर पथराव किया और बाबा दीप सिंह चौक पर जाम लगा दिया। पथराव करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीसीपी एनआईटी कुलदीप ने बताया कि रवि पत्नी पुष्पा और दो बच्चों के साथ घर के बाहर फोल्डिंग पर बैठे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे चार-पांच युवक आए और रवि से भतीजे के बारे में पूछने लगे। रवि ने भतीजे से मिलने का मकसद पूछा तो युवकों ने रवि पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके गले, मुंह, पेट और सीने पर कई वार किए। पुष्पा ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। उन्हें बचाने पड़ोसी रीना आई तो आरोपियों ने चाकू से उनके चेहरे पर वार किए। पुष्पा की शिकायत पर काॅलोनी निवासी महताब, गोलू, इकबाल उर्फ लाला साजिद, गोलू वघवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed