फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperatures are expected to drop by two degrees Celsius

Faridabad News: तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना

Thu, 01 May 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Temperatures are expected to drop by two degrees Celsius
फरीदाबाद। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के चलते शहर में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, बुधवार को मौसम सामान्य रहा और शहरवासियों को अधिक गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले लू चलने से जहां शहरवासियों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने से शहरवासियों को राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। ऐसे में दोपहर में शहरवासियों को अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बुधवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश से शहर के तापमान में असर आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed