{"_id":"627fe517f0c4f5750557a2c6","slug":"temperature-was-five-degrees-above-normal-faridabad-news-noi648585447","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में गर्मी का सितम जारी है। सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक 46 डिग्री सेल्सियस में दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी रह रही है। लोग घर में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में आउटडोर गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने सभी स्कूलों को आगामी कुछ दिनों तक इनडोर गेम्स ही कराने के आदेश दिए हैं। आदेशों को नहीं मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी मौसम शुष्क है। दक्षिण-पूर्व की ओर से करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है। शनिवार को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रह रहा है। क्योंकि मई के मध्य में दिन के समय सामान्य तापमान 41 डिग्री रहनी चाहिए। रात में भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान रह रहा है। इससे लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 16 मई से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इसके बाद लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।
बदला खेलों का शेड्यूल
शिक्षा विभाग ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में आउटडोर खेल गतिविधियों पर रोक लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण अभी इंडोर गतिविधियां होगी। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के कारण स्कूलों में शेड्यूल भी बदले गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने बताया कि छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। सभी स्कूलों में एक-दो कक्षाएं आउटडोर खेलों की होती है। ऐसे में सभी स्कूल प्रबंधकों से कहा गया है कि वह इस समय खेलों के गतिविधियों को इंडोर ही कराएं। वहीं, स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के सहायक खेल अधिकारी हरवीर अधाना ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए आउटडोर खेल गतिविधियों पर रोक दी गई है। सेक्टर 16 स्थित एक निजी स्कूल के कोच कर्मवीर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने अस्थायी रूप से हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी सहित आउट डोर खेलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।