फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature reached 41 degrees Celsius, advice to be cautious

Faridabad News: 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, सावधानी बरतने की सलाह

Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees Celsius, advice to be cautious
सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को किया परेशान, दोपहर में सूनी हो गईं सड़कें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। शहर में सुबह से ही कड़ी धूप के चलते लोगों को खासी परेशानी हुई। शहर में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे तक पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद से शहर की सड़कें सुनसान होने लगीं। इस दौरान पैदल चलने वाले सड़कों पर कम ही दिखाई दिए। वहीं, जरूरी काम से जा रहे लोगों ने सर और चेहरे को अच्छी तरह से ढककर धूप से बचाव किया। लोगों ने शीतल पेय पीकर गर्मी का मुकाबला किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शहरवासियों ने लू से बचने के लिए छाते आदि का प्रयोग किया। वहीं, युवतियों और महिलाओं ने भी दुपट्टे आदि से सर और चेहरा ढककर लू से बचाव किया।
---
रविवार तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed