फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature drops due to rain; waterlogging causes inconvenience to people.

Faridabad News: बारिश से तापमान में गिरावट, जलभराव से लोग हुए परेशान

Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops due to rain; waterlogging causes inconvenience to people.
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी । संवाद - फोटो : 1
जाम के कारण लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना, स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। वहीं दूसरी ओर आमजनों और शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई। शहर की सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में दुकानों और घरों में नाले का गंदा पानी भर गया। जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश थमने के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव से हो गया। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सेक्टर-15, 16, 28, तिगांव रोड, जवाहर कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, डबुआ मंडी, डबुआ कालोनी, बाटा चौक मेट्रो स्टेशन, नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, हाईवे की सर्विस रोड समेत सहित दर्जनों कॉलोनियों और इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा और आमजनों व राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सेक्टर-सात में बंद हो चुके सत्यापैलेस सिनेमा के पास एक स्कूल बस भी गडढे में फंस गई। बड़ी मशक्कत के बाद बस को निकाला जा सका। वहीं सेक्टर-20बी सीएनजी पेट्राेल पंप के पास जलभराव से जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

----
कूड़े के ढेर, गंदगी और बदबू से लोग हुए परेशान
बारिश के बाद नगर निगम की सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई है। कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर, कीचड़ और जलभराव के बाद उठने वाली बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल बारिश से पहले नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में नाले कचरे से भरे पड़े हैं। पानी निकासी न होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लोगों ने नगर निगम से लगाई सफाई की गुहार
स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जल्द से जल्द जल निकासी और सफाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द पानी नहीं निकाला गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है और जेसीबी से नालों की सफाई कराई जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।

----
बारिश से गिरा न्यूनतम तापमान
बारिश के बाद शहर के तापमान में बदलाव देखने को मिला। रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। वहीं बारिश के बाद प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली है और शहर का प्रदूषण स्तर कम हुआ है।

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी । संवाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी । संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed