फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tell up to 15 how much e-content can be served to students

15 तक बताएं कितना ई-कंटेंट छात्रों को परोसने लायक

Fri, 12 Mar 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tell up to 15 how much e-content can be served to students
फरीदाबाद। वर्तमान सत्र 2021-22 के लिए कॉलेजों से विभिन्न विषयों के ईं-कंटेंट का जानकारी 15 मार्च तक निदेशालय संग साझा करनी होगी। इसके लिए नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। वह निदेशालय को बताएंगे कि तैयार किए गए ई-कंटेंट गुणवत्तापूर्ण हैं या नहीं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के कॉलेजों से तैयार किए गए ई-कंटेंट को लेकर रिपोर्ट मांगी है। कोरोना महामारी के दौरान घर बैठकर पढ़ाई करने के लिए छात्रों को ई-कंटेंट की मदद से सुविधा मुहैया कराई गई थी। इसी दौरान ई-कंटेंट तैयार करने की योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन

जुलाई 2020 में योजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई थी। इसके तहत कॉलेजों के चयनित प्रोफेसरों को विभिन्न विषयों के वीडियो कंटेंट तैयार करने थे। तैयार ई-कंटेंट को यूट्यूब चैनल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद वीडियो कंटेंट के लिंक निदेशालय संग साझा किए जाएंगे। आब इस सत्र में कितने ई-कंटेट तैयार हुए हैं ये जानकारी नोडल अधिकारियों से मांगी गई है।
विज्ञापन

पढ़ाई में मददगार हो यह तय करना जरूरी
विषयों के ई-कंटेंट की ऑडियो-वीडियो गुणवत्ता के हों। यह तय करना जरूरी होगा। ऐसा न हो कि रिपोर्ट में ई-कंटेंट दिखाने के लिए कुछ भी जल्दबाजी में रिकॉर्ड कर परोस दिया जाए। इसकी जिम्मेदारी नोडल अधिकारी उठाएंगे। आदेश हैं कि कंटेंट गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर इन्हें रिसोर्स पर्सन को वापिस भेजकर दोबारा लेक्चर तैयार कराए जाएं। रिकॉर्ड किए गए लेक्चरों में विषयों और पाठों के नामों के साथ ही वीडियो की समयावधि भी लिखनी होगी। इसके बाद प्रसारण के लिए वीडियो के लिंक निदेशालय को भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से कोविड काल में ई-कंटेंट को बढ़ावा देने के आदेश दिए गए। ई-कंटेट तैयार कर छात्रों की पढ़ाई में मदद की जा रही है। इससे मोबाइल पर पढ़ाई करने की सुविधा मिल रही है। अब 15 मार्च तक रिपोर्ट देकर बताना है कि कितनी ई-कंटेंट छात्रों को परोसने लायक है।
एमके गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed