{"_id":"6aad87444627099acc0fd044","slug":"tehsildar-not-holding-office-regularly-people-forced-to-make-repeated-visits-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80380-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नियमित रूप से नहीं बैठ रहे तहसीलदार, चक्कर लगाने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नियमित रूप से नहीं बैठ रहे तहसीलदार, चक्कर लगाने को मजबूर लोग
विज्ञापन
मोहना उप तहसील में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी भी लंबे समय से धूल फांक रही
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना उप तहसील में पिछले करीब एक महीने से तहसीलदार के नियमित रूप से नहीं बैठने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई दिनों तक कार्यालय पहुंचने के बावजूद तहसीलदार नहीं मिलते, जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। वहीं, तहसील परिसर में खड़ी तहसीलदार की सरकारी गाड़ी भी लंबे समय से धूल फांक रही है।
फिलहाल मोहना उप तहसील का अतिरिक्त कार्यभार तिगांव तहसीलदार को सौंपा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तिगांव से मोहना की दूरी अधिक होने के कारण अधिकारी के नियमित रूप से यहां नहीं पहुंचने से परेशानी और बढ़ गई है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, राजस्व संबंधी कार्य और अन्य छोटे कामों के लिए लोगों को कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
पिछले 15 दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को अदालत में तारीख है और जरूरी कागजों पर तहसीलदार के हस्ताक्षर कराने हैं। इसके लिए वह रोज साइकिल से मोहना आ रहे हैं, लेकिन तहसीलदार के नहीं मिलने से काम अटका हुआ है।- श्रीचंद, पन्हैड़ा खुर्द
विज्ञापन
लोग रोज काम कराने के लिए तहसील पहुंचते हैं और पूरा दिन इंतजार करने के बाद वापस लौट जाते हैं। तिगांव और दयालपुर से अधिकारी के आने की बात कहकर लोगों को इधर-उधर भेजा जाता है।- बलराम, मोहना
ओमकार तहसीलदार के बाद से यहां लोगों के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। जरूरी कार्यों के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। - विरेंद्र अत्री, मोहना
-- --
यह मामला मेरी जानकारी में अभी आया है। इस संबंध में तहसीलदार से जानकारी ली जाएगी कि ऐसी स्थिति क्यों बनी। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सप्ताह में दो-तीन दिन मोहना उपतहसील में बैठने के लिए निर्धारित किए जाएंगे ताकि लोगों के कार्य हो सकें।- मयंक भारद्वाज, एसडीएम