फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tehsil employees found absent during surprise inspection

Faridabad News: औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए तहसील कर्मचारी

Sat, 27 Dec 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tehsil employees found absent during surprise inspection
उपायुक्त के दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थिति व्यवस्था की गहन जांच की गई, जिसमें कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना पूर्व सूचना अथवा उचित कारण के अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नवीन फेसलेस रजिस्ट्री प्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया में लागू टोकन सिस्टम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान तहसील परिसर में मौजूद नागरिकों से ऑनलाइन रजिस्ट्री को लेकर सीधा फीडबैक भी लिया गया।
विज्ञापन




जमीन के रिकॉर्ड की नकल प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय आए एक व्यक्ति से बातचीत में उसने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया में उसे किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई और उसका काम सहज व सुचारु रूप से संपन्न हो गया। उपायुक्त ने इस फीडबैक को संतोषजनक बताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा उपायुक्त सिन्हा ने तहसील में लंबित विभिन्न राजस्व मामलों की भी समीक्षा की। इसमें लंबित म्यूटेशन, जमाबंदी और निशानदेही से जुड़े आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए और निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।




उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि आमजन को पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में निरंतर सुधार हो और जनता का विश्वास और अधिक मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed