{"_id":"6012f5328ebc3e32ad02132c","slug":"teenager-troubled-by-young-man-hangs-his-noose-faridabad-news-noi5623899176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से परेशान होकर किशोरी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से परेशान होकर किशोरी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की भीम बस्ती में एक किशोरी ने बुधवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीम बस्ती निवासी उमेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को उसकी मम्मी व छोटी बहन बाजार में सब्जी लेने गई थी। उमेश भी घर से बाहर ही था। जब वह घर आया तो उसने देखा कि उसकी बहन तमन्ना (17) पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी।
उसने अपनी ताई को आवाज लगाई और तमन्ना को पंखे के नीचे उतारा। तमन्ना को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि तमन्ना के चाचा ने उसे पड़ोस में रहने वाले कपिल के साथ मोटरसाइकिल पर देखा था। परिजनों का कहना है कि कपिल उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। इसके चलते ही उसने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।