फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager falls into Yamuna River while making a reel.

Faridabad News: रील बनाते समय यमुना नदी में गिरा किशोर

Sat, 25 Jul 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager falls into Yamuna River while making a reel.
शुक्रवार देर शाम मंझावली यमुना पुल पर हुआ हादसा, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक किशोर के लिए भारी पड़ गया। गांव नचौली का रहने वाला किशोर शुक्रवार देर शाम गांव मंझावली स्थित यमुना पुल पर रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर टीटू मूलरूप से यूपी का रहने वाला है लेकिन वह गांव नचौली में अपने भाई नरेंद्र के पास आया हुआ था। पुलिस ने बताया कि गांव मंझावली में किशोर का एक दोस्त रहता है। वह उससे मिलने के लिए गया हुआ था। शुक्रवार को किशोर टीटू और उसका दोस्त मंझावली पुल के ऊपर रेस लगाने के लिए गए थे। उसका दोस्त रेस कर रहा था। वहीं टीटू पुल की रेलिंग के पास खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह नदी के तेज बहाव में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने यमुना नदी में सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोर और बचाव दल लगातार किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस की टीम ने देर शाम तक गांव जसाना तक सर्च अभियान चलाया है।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए रील या वीडियो बनाते समय किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed