{"_id":"6644f82ac6eafcedf6083cfa","slug":"teenager-dies-by-drowning-in-sirohi-lake-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24653-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिरोही झील में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिरोही झील में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
- झील में पांच दिनों में तीसरी मौत होने से आसपास के लोगों के दहशत का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज के पास स्थित सिरोही झील में बुधवार को एक 10वीं के छात्र की डूबकर मौत हो गई है। वह बल्लभगढ़ की अज्जी काॅलोनी से अपने चार भाइयों के साथ झील में नहाने आया था। नहाने के बाद निकले भाइयों की नजर एकाएक झील के किनारे पड़े किशोर पर पड़ी। चारों उसे एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांच दिनों में यह तीसरी मौत की सूचना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
बल्लभगढ़ की अज्जी कॉलोनी निवासी किशोर सैफ अली (17) बुधवार को अपने चार भाइयों के साथ नहाने के लिए सिरोही के पास बनी अप्राकृतिक झील में गया था। नहाने के बाद उसके चारों भाई बाहर आकर अपने सामान और कपड़े उठाने लगे, सैफ अली बाहर नहीं आया। जब उसके भाइयों को पता चला कि सैफ अली बाहर नहीं निकला है तो उन्होंने दोबारा झील में जाकर देखा। वहां किनारे पर सैफ पड़ा हुआ था। भाई उसे अस्पताल लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
--
घर से बिना बताए झील पर आए थे सभी भाई
परिजन का कहना है कि उनके बच्चे उन्हें बिना बताए गए थे। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि वह आसपास कहीं घूमने गए हैं। हमारे पास निजी अस्पताल से डॉक्टर का फोन आया कि आपके भाई सैफ अली का निधन हो गया है, जिसके बाद उन्हें पता चला। उनका कहना है कि हमें किसी पर शक नहीं है।
विज्ञापन
-- -
पोस्टमार्टम के लिए पहले परिजन ने किया मना
अस्पताल में सैफ के मृत घोषित होने पर परिजनों ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस की ओर से परिजनों को समझाने के बाद किशोर का पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार को शव को परिजनों को सौंप दिया है।
-- -
किशोर का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है। लोगों से अपील है कि अरावली में बनी झीलों में नहाने न जाएं।
- शिव चरण, थाना प्रभारी, धौज