फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager brutally beaten, forced to eat cow dung

Faridabad News: किशोर को बेरहमी से पीटा, जबरन गोबर खिलाया

Sat, 20 Dec 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Teenager brutally beaten, forced to eat cow dung
पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ लिया है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-8 में किशोर के साथ मारपीट करने और उसे गोबर खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दबंगई और सरेआम गुंडागर्दी की यह घटना 14 दिसंबर को हुई थी। 15 साल का किशोर रात में खाना खाने के लिए जा रहा था। रास्ते में मुख्य आरोपी आकाश वाल्मीकि ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले तो पीड़ित साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने किशोर को जमीन पर गिरा दिया और उसके मुंह में गोबर ठूंस दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने 18 दिसंबर को केस दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मुख्य आरोपी आकाश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अभी मामले की जांच चल रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed