{"_id":"69ef960dcc8d867f5c0d9f27","slug":"technology-based-solutions-will-improve-drinking-water-supply-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68588-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तकनीक आधारित समाधान से पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तकनीक आधारित समाधान से पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर
विज्ञापन
अनियमित जल आपूर्ति, ट्यूबवेल खराब होने और समय पर संचालन न होने जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के जल संकट से जूझ रहे इलाकों को राहत देने के लिए नगर निगम ने अब तकनीक आधारित समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-6 में पेयजल आपूर्ति को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए निगम ने नई परियोजना शुरू की है। इस पहल के तहत ट्यूबवेलों के संचालन, रखरखाव और ऑटोमेशन को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे पानी की बर्बादी पर रोक लगाने के साथ सप्लाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
परियोजना का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से चली आ रही अनियमित जल आपूर्ति, ट्यूबवेल खराब होने और समय पर संचालन न होने जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। वार्ड-6 में अक्सर लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित होती हैं। ऐसे में यह पहल सीधे तौर पर हजारों लोगों के जीवन को आसान बनाने वाली मानी जा रही है।
ऑटोमेशन से रुकेगी पानी और बिजली की बर्बादी
परियोजना के तहत ट्यूबवेलों का ऑटोमेशन किया जाएगा, जिससे उनका संचालन तय समय पर स्वतः हो सकेगा। वर्तमान व्यवस्था में मैनुअल संचालन के कारण कई बार ट्यूबवेल समय पर बंद नहीं होते, जिससे पानी और बिजली दोनों की बर्बादी होती है। नई तकनीक लागू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है। साथ ही खराबी आने पर तुरंत निगरानी और सुधार की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
अन्य क्षेत्रों के लिए बन सकती है मॉडल योजना
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह परियोजना तय समय में पूरी हो जाती है, तो यह फरीदाबाद के अन्य जल संकट वाले इलाकों के लिए भी मॉडल बन सकती है। इससे पानी की उपलब्धता बेहतर होने के साथ संसाधनों के कुशल उपयोग की दिशा में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
लोगों की सुविधा व संसाधनों के ठीक इस्तेमाल के लिए निगम लगातार तकनीकी विकास कर रहा है, इससे लोगों को लाभ मिल रहा है। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त