फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Techno Fusion program organized in the college

Faridabad News: महाविद्यालय में टेक्नो फ्यूजन कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Techno Fusion program organized in the college
फरीदाबाद डीएवी शताब्दी कॉलेज ने आईआईसी के अंतर्गत “टेक्नो फ्यूज़न कार्यक्रम का आयोजन किया। स्रो
- 15 महाविद्यालय के 160 छात्रों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में रविवार को जिला स्तरीय टेक्नो फ्यूजन प्रतियोगिता में छात्रों की तकनीकी क्षमता ने सभी को रोमांचित कर दिया। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में 15 महाविद्यालय के करीब 160 छात्र शामिल हुए। इसमें फ्रेंजी फ्रंट एंड, सिंटेक्स, टेक शोकेस, नॉलेज नॉकआउट, कट इट कट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को 11 हजार का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया। इसका आयोजन इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा टेक्नीशिया क्लब और गॉड एंड साइंस क्लब के सहयोग से किया गया। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र ढुल और डॉ. रुचि अरोड़ा के मार्गदर्शन में हुआ। इसे कोड, रचनात्मकता और जिज्ञासा का संगम जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया था। प्रतियोगिता में विविध तकनीकी और रचनात्मक चुनौतियां शामिल थीं। मुख्यातिथि डॉ. सुशील कुमार वर्मा ने प्रोत्साहक और प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों को प्रेरित किया। उनके अलावा डॉ. मीनाक्षी, ओमिता जौहर और डॉ. राज कुमारी के साथ अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed