फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Technical glitches in the self-enumeration portal have troubled people.

Faridabad News: स्व-गणना पोर्टल में तकनीकी खामियों से लोग परेशान

Sun, 19 Apr 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Technical glitches in the self-enumeration portal have troubled people.
स्व-गणना पोर्टल में तकनीकी खामियों से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा में जनगणना के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर लोगों में उत्साह तो दिख रहा है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों ने परेशानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बता रहे हैं कि पोर्टल पर जानकारी भरते समय खासकर लोकेशन सेव करने में दिक्कत आ रही है।

लोगों का कहना है कि 33 सवालों के जवाब देने के बाद भी जब मकान की लोकेशन डालने की बारी आती है, तो पोर्टल सही तरीके से काम नहीं करता। प्रदेश, जिला और पिनकोड भरने के बावजूद लोकेशन सिलेक्ट नहीं हो पा रही है। कई यूजर्स ने यह भी बताया कि कुछ सवालों के जवाब सबमिट नहीं हो रहे, जिससे बार-बार पेज रिफ्रेश करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सरकार से इन तकनीकी खामियों को जल्द दूर करने की मांग की है। ग्रेटर फरीदाबाद की राहुल ने कहा कि फॉर्म भरना आसान है, लेकिन लोकेशन डालते समय दिक्कत आ रही है। वहीं एसआरएस रॉयल हिल्स सोसायटी के धीरज का कहना है कि हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा का विकल्प अच्छा है, लेकिन छोटी-छोटी तकनीकी समस्याओं को ठीक करना जरूरी है। लोगों का मानना है कि पोर्टल को और बेहतर बनाकर इस प्रक्रिया को पूरी तरह सुगम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्व-गणना पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा है और इसमें कोई बड़ी तकनीकी समस्या नहीं है। खुद भी कई लोगों की जानकारी पोर्टल पर भरकर देखी गई है। यदि किसी को दिक्कत आ रही है, तो यह अस्थायी समस्या हो सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। लोग इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।- प्रशांत शर्मा, जिला समन्वयक, जनगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed